Border Road Organization Recruitment 2024: सीमा सड़क संगठन (BRO) के द्वारा 466 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जो भी पुरुष इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 16 नवंबर से कर पाएंगे ,जी हां ठीक सुना आपने पुरुष क्योंकि महिलाओं के लिए इस भर्ती में किसी भी प्रकार का पद नहीं रखा गया है यानी कि केवल पुरुष इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती का शॉर्ट नोटिस bro.gov.in पर जारी कर दिया गया है जो कि आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं भर्ती की अधिक जानकारी पाने के लिए पोस्ट के साथ जुड़े रहे।
BRO भर्ती 2024 का विवरण
वैकेंसी | सीमा सड़क संगठन भर्ती |
पदों का नाम | ड्राइवर, सुपरवाइजर, टर्नर, ऑपरेटर आदि |
कुल पद | 466 |
ऑफिशयल वेबसाइट | bro.gov.in |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 16 नवंबर से |
BRO भर्ती 2024 आयु सीमा
इस भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग पोस्ट के लिए आयु सीमा अलग-अलग दी गई है कुछ पोस्ट के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष है, वहीं पर कुछ पोस्ट के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष है अधिक जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेशन चेक करें।
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट देने का भी प्रावधान है।
BRO भर्ती 2024 महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती का शॉर्ट नोटिस 11 नवंबर 2024 को जारी कर दिया गया है इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 16 नवंबर से शुरू हो जाएंगे, अभी इस भर्ती का फुल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है जैसे ही वह जारी होता है हम आवेदन की अंतिम तारीख को यहां अपडेट कर देंगे।
यह भी पढ़ें: PM Vidya Lakshmi Scheme ( बिना गारंटी के 10 लाख तक का लोन मिलेगा )
BRO भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में सिलेक्शन पाने के लिए सबसे पहले तो आपको लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ेगा, उसके बाद पोस्ट के अनुसार आपका टेस्ट लिया जाएगा उदाहरण के तौर पर ड्राइवर की पोस्ट के लिए ड्राइविंग टेस्ट होगा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
BRO Recruitment 2024 Notice, Notification & Apply Online
Short Notice | Click Here |
Notification (Available Soon) | Click Here |
Apply Online | Click Here |
सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए फॉलो करें | Whatsapp Group |
मेरा नाम योगेश है। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आप तक लेटेस्ट वैकेंसी की न्यूज़ पहुँचाने का कार्य कर रहा हूँ, आप तक Latest Updates जल्दी से जल्दी पहुंच सके मैं इसके लिए पूरा प्रयास करता हूँ और आगे भी करता रहूँगा।